थॉमस कप : भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम क्वार्टरफाइनल में

आरहूस। भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने थॉमस कप में रविवार को अपने ग्रुप सी टाई में आरहूस के सेरेस एरिना में ताहिती की टीम को 5-0 से हराकर टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

टाई के पहले मैच में के लिए, 2019 विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता बी साई प्रणीत ने लुई ब्यूबियो को 21-5, 21-6 से हराकर भारत को पहली जीत दिलाई। इसके बाद समीर वर्मा ने रेमी रॉसी को 21-12, 21-12 से हराकर भारत को दूसरी जीत दिलाई।

भारत के किरण जॉर्ज ने एलियास मौब्लांक को केवल 15 मिनट में 21-4, 21-2 से हराकर भारत के लिए तीसरी जीत दर्ज की।

इसके बाद कृष्णा गराग और विष्णु पंजाला की युगल जोड़ी ने ग्लेन लेफोल और रेमी रॉसी को 21-8, 21-7 से हराया, जबकि टोक्यो ओलंपियन चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी ने इलायस मौब्लांक और हीवा यवोनेट को 21-5, 21-3 से हराकर क्लीन स्वीप किया।

भारत अब गुरुवार को फाइनल ग्रुप मैच में चीन से खेलेगा।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube