दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के मुकाबले में अजीब वाकया देखने को मिला

वर्ल्ड कप 2019 में दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच मुकाबले में अजीब वाकया देखने को मिला। शुक्रवार को हुए इस मुकाबले में मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। रिवरसाइड मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में श्रीलंका की पारी के 48वें ओवर में अचानक से सभी खिलाड़ी और अंपायर मैदान पर लेट गए। दरअसल, इस ओवर में मधुमक्खियों का झुंड आ गया, जिससे मैदान में मौजूद खिलाड़ी परेशान हो गए और अपने आप को बचाने के लिए मैदान में लेट गए। इसकी वजह से मैच थोड़ी देर के लिए रूका और फिर दोबारा शुरू हो गया।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube