दक्षिण अफ्रीका पहली पारी में 431 रनों पर ऑलआउट भारत को 71 रनों की बढ़त

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 7 विकेट गंवाकर 502 रन बनाए और अपनी पहली पारी घोषित कर दी. जवाब में दक्षिण अफ्रीका अपनी पहली पारी में 431 रनों पर ऑलआउट हो गई. पहली पारी के आधार पर भारत को 71 रनों की बढ़त मिली. दूसरी पारी में भारत ने एक विकेट गंवाए 23 रन बना लिए हैं. चेतेश्वर पुजारा (0 रन) और रोहित शर्मा (15 रन) क्रीज पर हैं.

दक्षिण अफ्रीका अपनी पहली पारी में 431 रनों पर ऑलआउट हो गई. पहली पारी के आधार पर भारत को 71 रनों की बढ़त मिली. दक्षिण अफ्रीका को यहां तक पहुंचाने में डीन एल्गर और क्विंटन डी कॉक का अहम योगदान रहा है. एल्गर ने 160 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 287 गेंदों का सामना किया और 18 चौकों सहित चार छक्के लगाए.

डि कॉक ने 163 गेंदों पर 16 चौके और दो छक्कों की मदद से 111 रन बनाए. इन दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 164 रनों की पार्टनरशिप हुई. इन दोनों के अलावा कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 55 रनों का योगदान दिया. फाफ डु प्लेसिस और डीन एल्गर ने पांचवें विकेट के लिए 115 रन जोड़े.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube