दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री और बॉलीवुड के नामी अभिनेता प्रकाश राज ने 2019 लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है

दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री और बॉलीवुड के नामी अभिनेता प्रकाश राज ने 2019 लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है। उन्होंने मंगलवार को ट्वीटकर यह ऐलान किया कि वह इस साल (2019) में होने वाला आम चुनाव लड़ेंगे। नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए प्रकाश राज ने बता दिया कि वह किसी पार्टी से नहीं बल्कि निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरेंगे। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि उनका निर्वाचन श्रेत्र कौन सा होगा।

इस बीच सूत्रों की मानें को प्रकाश राज के कर्नाटक से चुनाव लड़ने की संभावना है। चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए प्रकाश राज ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘सभी को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं। एक नई शुरुआत और ज्यादा जिम्मेदारी। आपके सहयोग से मैं आने वाले लोकसभा चुनाव में बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरूंगा। जल्द निर्वाचन क्षेत्र की जानकारी भी साझा करूंगा। अबकी बार जनता की सरकार।’

गौरतलब है कि प्रकाश राज अपने अभिनय और फिल्मों के अलावा केंद्र सरकार व भाजपा की आलोचना के कारण सुर्खियों में बने रहे हैं। वे कई मंचों से भाजपा पर तंज सकते भी दिखे हैं। अपने चुनाव लड़ने की घोषणा करने वाले ट्वीट में भी वे भाजपा सरकार पर तंज कसना नहीं भूले। 

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube