दशहरे के दिन दिख जाएं ये तीन चीजें तो चमक सकती है किस्मत

शारदीय नवरात्र खत्म होने में कुछ ही समय बचा है। वहीं इसके समाप्त होते ही दशहरा मनाया जाएगा। जी हाँ, दशहरा यानी विजय दशमी का पर्व हर साल मनाया जाता है और इस पर्व को बुराई पर अच्छाई का सबसे बड़ा प्रतीक माना जाता है। कहा जाता है दशहरे के दिन ही भगवान राम ने रावण का वध किया था और बुराई पर अच्छाई की जीत हुई थी। वैसे इस साल विजय दशमी का पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाने वाला है। ज्योतिषों के अनुसार इस दिन कुछ खास चीजों के दर्शन हो जाए तो किस्मत चमक जाती है। आज हम आपको उन्ही ख़ास चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

* कहा जाता है विजय दशमी पर जल में तैरती मछली के दर्शन हो जाए तो किस्मत चमक उठती है। जी दरअसल अगर किसी नदी या तालाब के नजदीक से गुजरते हुए दशहरे के दिन पानी में तैरती मछलियां नजर आ जाएं तो समझ लीजिए आपका भाग्य चमकने वाला है।

* कहते हैं विजय दशमी को यात्रा तिथि भी कहते हैं। इस दिन अपने गांव या शहर से कहीं दूर यात्रा करते हुए भगवान के मंदिर में देव दर्शन करना शुभ होता है। ऐसा करने से बड़े लाभ होते हैं और जीवन से संकट भाग जाते हैं।

* कहा जाता है ज्योतिष ऐसा मानते हैं कि दशहरे के दिन नीलकंठ पक्षी का दिखना बड़ा ही शुभ माना जाता है। जी दरअसल दशहरे पर नीलकंठ पक्षी दिख जाए तो समझ लेना चाहिए कि अच्छे समय की शुरुआत होने वाली है। जी दरअसल नीलकंठ पक्षी को भगवान शिव का ही रूप माना जाता है।

* कहते हैं दश्हरे के दिन पान खाने का भी विशेष महत्व होता है। जी दरअसल इस दिन श्रीराम भक्त हनुमान को पान चढ़ाने से मन की मुरादें पूरी होती हैं और पान खाने से भी सभी काम बन जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube