‘दसवीं’ का टीजर जारी, नेटफ्लिक्स पर इस दिन स्ट्रीम होगी फिल्म

अभिषेक बच्चन, यामी गौतम और निम्रत कौर की आगामी फिल्म ‘दसवीं’ का शानदार टीजर सोमवार को जारी हो गया। साथ ही मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। इसकी जानकारी अभिषेक बच्चन ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का टीजर शेयर कर दी है । उन्होंने इस साल दसवीं की परीक्षा देने वाले छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, एक विद्यार्थी द्वारा दूसरे विद्यार्थी को, दसवीं की परीक्षाओं के लिए ढेर सारी शुभकामनाएँ। दसवीं 7 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। ‘

फिल्म के इस टीजर की में अभिषेक बच्चन कहते हैं-‘अरे ओ अपराधियों ज्यादा शोर ना करिओ अब से, मैं दसवीं की तैयारी कर रहा हूँ, जेल से दसवीं करना हमारा राइट टू एजुकेशन है।’

गौरतलब है कि अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘दसवीं’ में एक कम पढ़े-लिखे बंदी नेता की कहानी देखने को मिलेगी। इस नेता को जेल में अनुशासन का पाठ पढ़ाया जाता है। खास बात यह है कि वह अपनी काबिलियत के दम पर जेल से दसवीं पास करता है। वहीं फिल्म में यामी गौतम एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगी, जबकि अभिनेत्री निम्रत कौर फिल्म में महिला नेता बिमला देवी का किरदार निभा रही हैं। फिल्म का निर्माण दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियो ने किया है। फिल्म के निर्देशक तुषार जलोटा है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube