दहेज लोभियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, की थी ये बड़ी डिमांड

पटना: बिहार के पटना में पुलिस ने दो दहेजलोभियों को गिरफ्तार किया है. दहेज लोभियों ने दहेज की रकम लेकर शादी से इंकार किया था. पटना के पिता-बेटे अभिषेक सिन्हा और पिता रबिन्द्र दोनों को गिरफ्तार किया है. 

अभिषेक की एक महीने पहले की शादी हुई थी. अभिषेक सिन्हा बैंक में अधिकारी है. मंगलवार सुबह पुलिस ने दोनों ही बाप-बेटे को गांधी मैदान से गिरफ्तार किया. लड़की पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया है कि सगाई के वक्त लड़के वाले 25 लाख की रकम वसूल चुके थे. 

25 लाख वसूलने के बाद भी आरोपी लड़की वालों से 25 लाख रूपए की डिमांड कर रहे थे. गांधी मैदान थाने में पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया. फिलहाल दोनों ही बाप-बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. 

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube