दिल्ली नहीं तो अब हरियाणा में केजरीवाल चाहें कांग्रेस का साथ, मोदी-शाह की जोड़ी को हराने का दावा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लाख चाहने के बाद दिल्ली की लोकसभा सीटों पर कांग्रेस से गठबंधन नहीं हो पाया। ऐसे में उन्होंने राहुल गांधी को हरियाणा में साथ चुनाव लड़ने का प्रस्ताव रख दिया।

उन्होंने कहा कि मेरे पास राहुल गांधी के लिए हरियाणा में दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (जेजेपी)-आप-कांग्रेस का गठबंधन बनाने का प्रस्ताव है, ताकि हम हरियाणा की सभी 10 सीटों पर भाजपा को हराएं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर इस गठबंधन की मदद से मोदी-शाह की जोड़ी को हराने में बड़ी भूमिका निभाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली में हम कांग्रेस के बिना चुनाव जीतेंगे।

एक-दूसरे का घोषणा पत्र जलाया
आप मुखिया और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री पर हमला भी बोला। उन्होंने कहा कि पूर्ण राज्य का दर्जा की मांग के लिए उन्हें जान भी देनी पड़ी, तो वह तैयार हैं। इसके साथ ही केजरीवाल ने भाजपा का घोषणा पत्र जलाया। उधर, भाजपा नेता विजय गोयल ने आम आदमी पार्टी का घोषणा पत्र जला दिया। कहा कि केजरीवाल ने जो वादे किए थे, वह पूरे नहीं किए।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube