दिल्ली: बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ वारकर नाबालिग की हत्या

मृतक की शिनाख्त 17 साल के अमन के रूप में हुई है। अमन अपने परिजनों के साथ मुकुंदपुर जनता विहार में रहता था। परिवार में उसकी मां संजू देवी, पिता रविंद्र शर्मा, बुजुर्ग दादी और दो छोटे भाई हैं।

बुराड़ी इलाके के वेस्ट कमल विहार इलाके में गुरुवार दोपहर में दो बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर 17 साल के किशोर की हत्या कर दी। किशोर जान बचाने के लिए गली में इधर-उधर भागता रहा। बदमाशों ने पीछा कर उस पर कई वार किए। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। मृतक की शिनाख्त 17 साल के अमन के रूप में हुई है।

अमन अपने परिजनों के साथ मुकुंदपुर जनता विहार में रहता था। परिवार में उसकी मां संजू देवी, पिता रविंद्र शर्मा, बुजुर्ग दादी और दो छोटे भाई हैं। अमन अलीपुर स्थित खाटू श्याम मंदिर में काम करता था। उसकी मां ने बताया कि बृहस्पतिवार को अमन बाइक से अलीपुर जाने के लिए निकला था। उसके साथ उसका दोस्त गोलू भी था। घटना के बाद गोलू भागते हुए उसके पास पहुंचा और बताया कि दो लड़कों ने अमन पर चाकू से हमला कर दिया है। वह तुरंत भागकर वेस्ट कमल विहार पहुंचीं। जहां अमन खून से लथपथ गली में पड़ा था। लोगों की मदद से उसे तुरंत बुराड़ी स्थित अस्पताल में भर्ती कराया।

हालत नाजुक होने के चलते उसे बाड़ा हिंदूराव अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां अमन को मृत घोषित कर दिया गया। उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि आपसी रंजिश की वजह से हत्या की आशंका है। सीसीटीवी की मदद से पुलिस हमलावरों की पहचान की कोशिश कर रही है।

मां का आरोप- किसी ने नहीं बचाया
मां का आरोप है कि बदमाश उसके बेटे की हत्या करने के इरादे से आए थे। घटना के दौरान वहां काफी लोग थे, लेकिन किसी ने बचाने की कोशिश नहीं की। हालांकि, एक स्कूटी सवार शख्स के ईंट उठाकर बदमाशों पर फेंके। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर छानबीन की। क्राइम और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच कर वहां से साक्ष्य हासिल किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button