दिल्ली भाजपा ने जारी किया कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के खिलाफ आरोप पत्र

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने शुक्रवार को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आआपा) के खिलाफ 40 पन्नों का आरोप पत्र जारी किया। इसे भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जारी किया गगया। कांग्रेस और आआपा लूट में भागीदार नाम से जारी आरोप पत्र में भाजपा ने आआपा की विफलता को उजागर किया है। इसमें शराब घोटाला, शीश महल में सरकारी पैसों का बेजा इस्तेमाल, कोरोना काल में कुप्रबंधन, दिल्ली में विफल शिक्षा मॉडल के साथ कई घोटालों का जिक्र किया गया है।

इस आरोप पत्र कमेटी के अध्यक्ष विधायक विजेन्द्र गुप्ता हैं। कमेटी के सदस्यों में कपिल मिश्रा, हरीश खुराना, प्रवीण शंकर कपूर, सरदार राजा इकबाल सिंह, जयभगवान यादव, गुलशन विरमानी और प्रति अग्रवाल हैं। इस मौके पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल अपने सहायक और स्वाति मालीवाल से मारपीट के आरोपित बिभव कुमार को पंजाब मे छुपा सकते हैं। सचदेवा ने केजरीवाल को चुनौती दी है कि अगर उनमें अंश भर भी नैतिकता शेष है तो वह खुद आगे आकर बिभव कुमार को पुलिस को सौंपें। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की मुश्किल यह है की बिभव कुमार उनके भ्रष्टाचार एवं निजी जीवन के राजदार हैं और बिभव को बचाना उनकी मजबूरी है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube