दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जंतर-मंतर पर आज फिर प्रदर्शन का आह्वान

शुक्रवार को जंतर-मंतर के आसपास हुए प्रदर्शन के बाद आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने शनिवार को फिर प्रदर्शन का आह्वान किया है। उन्होंने दोपहर एक बजे जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की है।

शुक्रवार को पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर की ओर जाने से रोक दिया था। इस दौरान नेहा बोरा समेत कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया था। प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को लेकर विरोध कर रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शनिवार के प्रदर्शन को लेकर पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाए जाने की उम्मीद है।

जंतर-मंतर के आसपास दिखा अभेद सुरक्षा घेरा
बता दें कि जुलाई के सीजेपी प्रदर्शन से सबक लेते हुए दिल्ली पुलिस ने इस बार सिर्फ जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल ही नहीं, बल्कि वहां पहुंचने वाली हर राह को घेर लिया। शुक्रवार को जंतर-मंतर के आसपास अभेद सुरक्षा घेरा था। दिल्ली मेट्रो के 12 स्टेशन बंद रहे और लुटियंस दिल्ली की तरफ आने वाले प्रमुख रास्तों पर पुलिस की पूछताछ और निगरानी बढ़ा दी गई।

दीपके बोले- 10 अक्तूबर को जंतर-मंतर पर जुटेंगे
कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके ने एक बड़े विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है। यह प्रदर्शन 10 अक्तूबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर आयोजित किया जाएगा। दीपके ने कहा कि यदि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं, तो यह आंदोलन होगा।

उन्होंने शुक्रवार 2 अक्तूबर को यह घोषणा की। इससे पहले दिन में मुंबई के शिवाजी पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा आयोजित एक विरोध प्रदर्शन में दीपके ने “जंतर मंतर 2.0” की चेतावनी दी। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में देर रात कहा कि यदि ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा नहीं देते, तो पूरे भारत से कॉकरोच दिल्ली पहुंचेंगे। वे 10 अक्तूबर को जंतर मंतर पर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। दीपके ने यह भी कहा कि यदि दिल्ली पुलिस प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश करती है, तो जहां भी उन्हें रोका जाएगा, वही स्थान उनका जंतर मंतर बन जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह विरोध प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण होगा। दीपके ने कहा कि वे महात्मा गांधी के दिखाए गए अहिंसा के रास्ते पर चलेंगे।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me