दिल्ली में डीसीएम बिल्डिंग में आग लगी

नई दिल्ली । दिल्ली के बाराखंबा रोड पर डीसीएम बिल्डिंग की नौवीं मंजिल पर शनिवार को आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

डीएफएस के निदेशक अतुल गर्ग के मुताबिक, शाम 6:20 बजे कनॉट प्लेस, बाराखंबा रोड स्थित डीसीएम बिल्डिंग में आग लगने की सूचना मिली। कुल 10 फायर टेंडरों को घटनास्थल पर भेजा गया। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

Loading...

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me