दीपिका पादुकोण से रणवीर सिंह की पहली मुलाकात का ‘भयानक’ सच

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की प्रेम कहानी परदे पर भी लोग देख चुके हैं और असल ज़िंदगी के लव रिलेशनशिप के उनके किस्से भी। दोनों की शादी की ख़बरें भी हमेशा सुर्ख़ियों में रहती हैं। पर क्या आप जानते हैं, रणवीर सिंह को दीपिका पहली बार में ही प्यार हो गया था। दीपिका पादुकोण से रणवीर सिंह की पहली मुलाकात का 'भयानक' सचरणवीर ने सबके सामने ये ख़ुलासा किया है। हाल ही में एक इवेंट में रणवीर सिंह ने वो किस्सा बताया जब उनकी दीपिका से नज़रें चार हुई थीं। रणवीर ने बताया – उस दिन दीपिका एक गाउन पहनकर आई थीं। खूबसूरती की मूरत लग रही थीं। उस दिन मेरा जन्मदिन था। मैं अपने माता-पिता और बहन के साथ खाना खाने के लिए बैठा था। तभी मैंने अपने पैरेंट्स के कान में धीरे से कहा – वो देखो दीपिका पादुकोण। तो उन्होंने पूछा क्या तुम उसे हाई कहोगे। मैंने कहा हाँ, हाँ जरूर। तभी दीपिका और उसकी साथी वहां से निकलने लगीं। मैं उसे हाई कहने के लिए बढ़ा ही था लेकिन तभी मैंने कुछ ऐसा खा लिया था कि मेरा चेहरा ख़राब हो गया था। रिएक्शन हो गया था।

रणवीर ने कहा कि मेरी ऐसी पहली मुलाकात थी। मैं उन पर अपना इम्प्रेशन बनाना चाहता था लेकिन चेहरा ही खराब हो गया। उनसे बात करते वक्त मैं सिर्फ अपने चेहरे के बारे में सोच रहा था। चेहरे पर हर पर पित्ती के दाने फूट रहे थे और मैं रौशनी से उनको बचाने की कोशिश में लगा था ताकि दीपिका देख न लें। रणवीर के मुताबिक मैं सोचता हूँ कि उस दिन मैं वहां से क्या ले गया। कोई बीच अपने क्रश से मिलते वक्त ऐसा कैसे हो सकता है।

दीपिका और रणवीर, दोस्ती से आगे के रिश्ते को दोनों पहले ही क़ुबूल कर चुके हैं लेकिन हमेशा अपना पर्सनल मैटर बता कर बात करने से बचते रहे हैं। हाल ही में दिल्ली में एक इवेंट में दीपिका पादुकोण ने शादी के सवाल पर बात करने से साफ़ इन्कार कर दिया था। फिर भी इस तरह की मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि ‘दीपवीर’ इस साल 12 नवंबर को शादी कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक दोनों उत्तरी इटली के लेक कामो में परिवार और करीबी दोस्तों के बीच शादी करेंगे। ये जगह हॉलीवुड वालों के लिए काफ़ी फेमस है, जहां मडोना और एलिटन जॉन जैसे सितारे रहते हैं। वैसे दोनों अपने काम के बिज़ी हैं। रणवीर, गल्ली बॉय , सिंबा और तख़्त की शूटिंग और बाकी कामों में और दीपिका अपने नए प्रोडक्शन हाउस को सेटअप करने में, जिसके तहत वो एसिड सर्वाइवर की कहानी पर फिल्म बनाएंगी।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube