दुख की घड़ी में कांग्रेस जवानों और सरकार के साथ : राहुल

नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि दुख की इस घड़ी में उनकी पार्टी देश के जवानों और भारत सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। दिल्ली में पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता कर शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा देश एकजुट होकर देश के जवानों और देश की सरकार के साथ खड़ा है और कांग्रेस पार्टी भी सरकार के साथ खड़ी है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इस देश को कोई भी शक्ति तोड़ नहीं सकती है। पूरा देश एक साथ हमारी सिक्योरिटी फोर्स के साथ और सरकार के साथ खड़ा है। यह हिन्दुस्तान की आत्मा पर हमला है। हमारे सबसे जरूरी लोग, सिक्योरिटी फोर्स के खिलाफ हमला हुआ है। देश के खिलाफ साजिश करने वालों को यह नहीं लगना चाहिए कि वह इस देश को चोट पहुंचा सकते हैं।

उनको मालूम होना चाहिए कि यह देश इन घटनाओं को कभी नहीं भूलता।पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने कहा कि देश ने 40 से अधिक सशस्त्र बलों के जवानों को खो दिया है। हम आतंकवाद के इस कृत्य की निंदा करने के साथ यह बता देना चाहते हैं कि हम कभी भी आतंकवादी ताकतों के साथ समझौता नहीं करेंगे। देश के लिए बने हर खतरे से निपटने के लिए मिलकर एक साथ काम करेंगे। यह एक ऐसी घटना है जिसके साथ हम कभी समझौता नहीं कर सकते हैं। कांग्रेस पार्टी हमारे जवानों और उनके परिवारों के साथ खड़ी है। आतंक के खिलाफ लड़ाई में हम देश और सरकार के साथ खड़े हैं। गुलाम नबी आजाद ने कहा कि यह घटना किसी एक व्यक्ति के लिए नहीं है, पूरे देश पर आक्रमण है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube