दूसरे टी-20 मैच में पाकिस्तान को हराकर सीरीज अपने नाम की श्रीलंका ने

श्रीलंका ने सोमवार को लाहौर में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में मेजबान पाकिस्तान को 35 रनों से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली. मैन ऑफ द मैच और अपने करियर का दूसरा मैच खेल रहे भानुका राजपक्षे (77) के शानदार अर्धशतक के बाद नुवान प्रदीप (25-4) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर श्रीलंका ने यह जीत हासिल की. पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका की अब तक की यह पहली द्विपक्षीय टी-20 सीरीज जीत है.

टी-20 में शीर्ष रैंकिंग वाली पाकिस्तान की टीम ने 2019 में अब तक 6 मैच खेले हैं और उसे 5 में हार मिली है. पिछले साल पाकिस्तानी टीम ने 19 में से 17 मैच जीते थे, जबकि 2017 में उसे 10 में से 8 मैचों में जीत मिली थी.

श्रीलंका ने मौजूदा सीरीज के पहले मैच में भी पाकिस्तान को 64 रनों से करारी शिकस्त दी थी और अब उसने दूसरा मैच भी जीतकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. दोनों टीमों के बीच तीसरा और अंतिम मैच गुरुवार को इसी स्टेडियम में खेला जाएगा.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube