देश के नये खेल मंत्री किरण रिजिजू ने संभाला पदभार

नई दिल्ली : किरण रिजिजू ने युवा मामलों और खेल मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। पूर्वोत्तर भारत में भाजपा का चेहरा माने जाने वाले किरण रिजिजू को शुक्रवार को राज्यवर्धन सिंह राठौर के स्थान पर देश का नया खेल मंत्री बनाया गया है। अरुणाचल पश्चिम लोक सभा से सांसद किरण रिजिजू को अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की जिम्मेदारी भी दी गई है। रिजिजू ने अरुणाचल पश्चिम से 1,74,843 मतों के अंतर से चुनाव जीता। यहां से रिजिजू को 2,25,796 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार नबम तुकी को महज 50,953 वोट ही मिले थे।

रिजिजू को 2014 में बनी मोदी सरकार में केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री बनाया गया था। वर्ष 2004 में उन्हें अरुणाचल पश्चिम से लोकसभा का टिकट दिया गया और पहली बार सांसद बने थे। -संसद में अपनी हाजिरी और कामकाज से उन्होंने बड़े नेताओं का दिल जीत लिया। उन्हें कई समितियों का सदस्य बनाया गया। वर्ष 2009 में वह चुनाव हार गए लेकिन 2014 के लोकसभा चुनाव में किरण ने एकबार फिर विजय हासिल की और सांसद बन गए। रिजिजू ने दिल्ली एनसीआर में नॉर्थ ईस्ट के लोगों के साथ हो रहे भेदभाव के खिलाफ भी मजबूत आवाज उठाई है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube