धाकड़ गेंदबाजी के बाद बोले अल्जारी, इससे बेहतर शुरूआत की उम्मीद नहीं कर सकता था!

IPL : अपने पहले ही मैच में 12 रन देकर उखाड़े 6 विकेट

हैदराबाद : सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने पहले ही मैच में 12 रन देकर 6 विकेट हासिल करने वाले वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ का मानना है कि यह उनके लिए एक सपने की तरह है। उन्होंने कहा कि वह इससे बेहतर शुरूआत की उम्मीद नहीं कर सकते थे। जोसेफ इस टूर्नामेंट में मुम्बई इंडियंस की तरफ से खेल रहे हैं। उल्लेखनीय है कि जोसेफ ने शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 12 रन देकर छह विकेट लिए जोकि आईपीएल के इतिहास में एक मैच में किसी गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। 22 वर्षीय इस गेंदबाज ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सोहेल तनवीर का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने पहले सीजन में 14 रन देकर छह विकेट चटकाए थे।

जोसेफ ने कहा कि मैं बस मैदान पर जाकर अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहता था। यह मेरा पहला मैच था और मैं सिर्फ मैदान पर जाकर गेंदबाजी करके विकेट लेना चाहता था। जोसेफ इस मैच में तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा की जगह खेल रहे थे। मुंबई ने जोसेफ की दमदार गेंदबाजी के दम पर इस मुकाबले में हैदराबाद को 40 रनों से करारी शिकस्त दी। वे तालिका में फिलहाल, चौथे नंबर पर काबिज है जबकि हैदराबाद दूसरे स्थान पर बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube