‘धाकड़’ टीम के साथ तिरुपति बालाजी पहुंची कंगना रनौत

बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कंगना रनौत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘धाकड़’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। यह फिल्म 20 मई को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस बीच कंगना रनौत ‘धाकड़’ के निर्माता दीपक मुकुट, उनकी पत्नी कृष्णा मुकुट और टीम के कुछ अन्य मेंबर के साथ तिरुपति पहुंची हुईं हैं। सोमवार को उन्होंने सभी के साथ मिलकर तिरुपति बालाजी के दर्शन किये। इसकी जानकारी खुद कंगना रनौत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए दी है। सोशल मीडिया पर कंगना की यह तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

उल्लेखनीय है कि कंगना रनौत की आगामी फिल्म ‘धाकड़’ एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें कंगना एक सीक्रेट एजेंट अग्नि के किरदार में हैं। फिल्म में कंगना के अलावा अभिनेता अर्जुन रामपाल विलेन रुद्रवीर के किरदार में और अभिनेत्री दिव्या दत्ता भी रोहिणी नाम का किरदार में हैं। फिल्म को सोहेल मकलई और दीपक मुकुट संयुक्त रूप से प्रोड्यूस कर रहे हैं ,जबकि निर्देशन रजनीश घई ने किया है। यह फिल्म चार भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में 20 मई, 2022 को रिलीज होगी।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube