नए साल से पहले मणिपुर हिंसा को लेकर सीएम बीरेन सिंह ने मांगी माफी, सभी वर्गों की ये अपील

मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने तीन मई 2023 से लगातार हो रही हिंसा को लेकर जनता से माफी मांगी है. राज्य के सभी वर्गों से खास अपील की है.   

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने तीन मई 2023 से हो रही हिंसा को लेकर राज्य के लोगों से माफी मांगी है. उन्होंने मणिपुर की आबादी में सभी वर्गों से अपील की है. उन्होंने कहा कि भविष्य में शांति और के प्रयास करते रहें. आने वाला में अतीत के लिए माफ कर दें और पुरानी बातें भूल जाएं. उन्होंने यह टिप्पणी मंगलवार को राजधानी इंफाल मे की. वे इस दौरान अपने आवास पर सरकार के विकास कार्यों और उपलब्धियों के बारे में बता रहे थे.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बीरेन सिंह ने ऐलान किया कि हवाई जहाज से यात्रा को लेकर महंगे किराए की समस्या को खत्म करने के लिए मणिपुर सरकार किफायती दर पर एलायंस एयर सेवाएं आरंभ करेंगी. इस दौरान विमान का किराया 5 हजार रुपये से ज्यादा नहीं होगा. मणिपुर सरकार हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को किराए पर सब्सिडी दे रही है. हवाई सेवा इंफाल-गुवाहाटी, इंफाल-कोलकाता और इंफाल-दीमापुर मार्गों पर सप्ताह में दो बार संचालित होने वाली है.

उन्होंने बताया कि मणिपुर आंतरिक और बाहरी दोनों तरह से अवैध प्रवासियों के मामले को झेल रहा है. सरकार अवैध प्रवासियों की पहचान में जुटी हुई है. अवैध अप्रवासियों को लेकर बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आरंभ कर दी है. अवैध प्रवासियों की समस्या को खत्म करने को लेकर लेकर आधार-लिंक्ड बर्थ रजिस्ट्रेशन जनवरी 2025 से आरंभ होगा. पहले चरण में यह व्यवस्था तीन जिलों में लागू होने वाली है. आने वाले साल में 15 जनवरी को ये लॉन्च होने वाली है. जन्म पंजीकरण अनिवार्य किया गया है.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube