नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड की पत्नी सीता दाहाल का निधन

काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल प्रचंड की पत्नी सीता दाहाल (69) का निधन हो गया। बुधवार सुबह नेपाल के समयानुसार 8:33 बजे उन्होंने नारविक अस्पताल में अंतिम सांस ली।

नारविक अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा। सीता दाहाल लंबे समय से अस्वस्थ थीं। उनका भारत समेत कई देशों में इलाज कराया गया। उनके परिवार में पति प्रचंड, दो बेटियां गंगा और रेनू दाहाल हैं। पुत्र प्रकाश दाहाल और बेटी ज्ञानू केसी का निधन हो चुका है। पुत्र की मौत के बाद वो सदमे में थीं। वो अपने पति प्रचंड के राजनीतिक सफर में खास सहयोगी रही हैं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube