नौकरी जाने से नाराज था पूर्व सहकर्मी, की सिक्योरिटी गार्ड की हत्या

महाराष्ट्र: हाल ही में एक अपराध का मामला सामने आया है जो मुंबई का है। जी दरअसल मुंबई में एक 50 साल के शख्स की हत्या हुई है। इस मामले में बताया जा रहा है कि शख्स की हत्या हथौड़े से वार कर की गई है। मृतक सुरक्षा गार्ड था। खबरों के अनुसार उसकी हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पूर्व सहकर्मी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब पुलिस मामले की जांच में लग चुकी है। इस सनसनीखेज वारदात को मुंबई के वर्ली इलाके का बताया जा रहा है।

इस मामले में मिली जानकारी को माने तो एक 50 साल का अधेड़ मुंबई के वर्ली इलाके में एक कंस्ट्रक्शन साइट पर सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करता था। इस मामले में बीते शनिवार को उसकी हत्या साइट पर की गई। उसकी हत्या उसके पूर्व सहकर्मी ने हथौड़े से की है। इस मामले के बारे में जैसे ही पुलिस को सूचना मिली वह मौके पर पहुंची। उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया।

जांच के दौरान पुलिस को सूबत मिले और उन्ही सबूतों के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू हुई। अब पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है आरोपी ने अधेड़ सिक्योरिटी गार्ड की हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इस मामले में पुलिस ने यह भी कहा, ‘आरोपी ने बताया है कि मृतक गार्ड ने एक विवाद के बाद उसे नौकरी से निकलवा दिया था।’

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube