
विश्व के कई देशों में भूकंप की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इस बीच न्यूजीलैंड में काफी तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (एनसीएस) की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार भूकंप की रिक्टर स्केल की तीव्रता 7.2 दर्ज की गई। हालांकि, किसी तरह की कोई नुकसान की खबर नहीं मिली है।
भूकंप के झटके सुबह 6.11 बजे न्यूजीलैंड के उत्तर-पूर्व में स्थित कर्माडेक आईलैंड पर महसूस किए गए। हालांकि अभी तक इस किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं मिली है। वहीं, युनाइटेड स्टेट्स जिओलॉजिकल सर्वे यानी यूएसजीएस ने बताया कि यह भूकंप जमीन से 10 किलोमीटर नीचे गहराई में आया था।
उल्लेखनीय है कि पिछले महीने भी न्यूजीलैंड में खतरनाक भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। तब भी कर्माडेक आईलैंड के पास ही धरती कांपी थी। तब भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.1 आंकी गई थी।



