पतंजलि दंतकांति के 60 कार्टून चोरी

राजगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर सारंगपुर थाना क्षेत्र में हरिद्वार से औरंगाबाद जा रहे कंटेनर के गेट का ताला तोड़कर बाइक सवार बदमाश पतंजलि दंतकांति के 60 कार्टून चुरा ले गए। पुलिस ने रविवार को चालक की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी आशुतोष उपाध्याय के अनुसार गदाईपुरा ग्वालियर निवासी कंटेनर चालक सुशील (40) पुत्र विजयसिंह राठौर ने बताया कि ग्राम मउ स्थित 85 मील के समीप अज्ञात बदमाश कंटेनर की सील और ताला तोड़कर पतंजलि दंतकांति के 60 कार्टून चोरी कर ले गए। कंटेनर चालक ने बताया कि माल लेकर हरिद्वार से औरंगाबाद ((महाराष्ट्र) जा रहा था।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube