परिश्रम व निष्ठा से करें दायित्वों का निर्वहन तो सफल होने में ईश्वर भी करेगा मदद : रणवीर सिंह

एसएमएस में वार्षिक खेलकूद स्पर्धा-2020 का आयोजन

लखनऊ :  स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साईसेज, लखनऊ में स्पर्धा-2020 (वार्षिक खेलों) का आयोजन किया गया। इसमें संस्थान में अध्ययनरत छात्र—छात्राओं तथा फैकेल्टी व स्टााफ ने भाग लिया। छात्रों ने फुटबाल, क्रिकेट, टेबिलटेनिस, बास्केट बाल, वॉलीवाल तथा छात्राओं ने मेंहदी, रंगोली जैसे विभिन्न खेलों में प्रतिभाग किया। अर्जुन पुरस्कार विजेता तथा भूतपूर्व कप्तान-भारतीय वालीवाल टीम रणवीर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में पधार कर विजेता छात्र—छात्राओं को मेडल तथा प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया। श्री सिंह ने छात्र—छात्राओं से अपने अनुभव साझा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने यह भी कहा कि यदि पूरे परिश्रम और निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन किया जाये तो सफल होने में ईश्वर भी मदद करता है।

इस दौरान विभिन्न स्पर्धाओं में निम्नलिखित टीम को विजेता घोषित किया गया। क्रिकेट यूनाइटेड क्रूजर (बी.टेक-ई.सी., ई.एन. तथा सी.एस.), फुटबॉल-रॉयल ब्लास्टर (प्रबन्धन टीम) वॉलीबॉल- रॉयल ब्लास्टर (प्रबंधन टीम), बास्केटबॉल (लड़के)-प्रबन्धन के छात्र। इस प्रकार पूरे खेल कार्यक्रम में प्रबन्धन टीम को विजेता घोषित करते हुए मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया।

प्रो0 (डॉ0) मनोज मेहरोत्रा, निदेशक, एस.एम.एस. लखनऊ ने उत्साह और उत्सुकता के साथ खेल में भाग लेने के लिए छात्रों की सराहना की। खेल समारोह का समापन विक्रम सिंह, समन्वयक के धन्यवाद के साथ हुआ। समन्वयक महोदय ने छात्र/छात्राओं के बहुआयामी प्रदर्शन हेतु प्रोत्साहित किया। कर्मचारियों और संकाय सदस्यों की ओर से, उन्होंने श्री शरद सिंह, सी.ई.ओ. और सचिव, निदेशक, डीन और सभी एच.ओ.डी. को हर संभव मदद और सहयोग प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube