परीक्षा में फेल होने पर भाई ने बहन को मारी गोली, मां की सुनाई आपबीती से सहम जाएंगे आप

पाकिस्तान अपने कारनामे के लिए जाना जाता है. अब वहां पर एक ऐसी घटना घटी है जिसे सुनकर आप सब दंग रह जाएंगे. ओकारा जिले में एक भाई ने बहन को सिर्फ इसलिए गोली मार दी कि बहन परीक्षा में फेल हो गई थी.

पाकिस्तान में एक हैरान करने देने वाला मामला सामने आया है. पाकिस्तान के ओकारा जिले के देपालपुर तहसील में हुजरा शाह मुकीम के अटारी रोड इलाके में एक भाई ने अपनी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी. परीक्षा में फेल होने की वजह से भाई ने बहन को गोली मारकर हत्या कर दी है. विदेशी मीडिया  रिपोर्ट के अनुसार, भाई ने अपनी बहन को नौवीं कक्षा की परीक्षा में फेल होने की वजह से गोली मार दी. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार है.

इस घटना के बाद पीड़िता की मां ने जो आपबीती सुनाई उसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. मां ने बताया कि उसकी बेटी परीक्षा में फेल हो गई थी. उसने आकर अपने भाई के सामने ये बात कही, इसके बाद उसका भाई नाराज हो गया. वह घर से निकलकर बाहर चला गया. थोड़ी देर बाद घर में आया तो उसने पूछा कि बहन कहां है. मैं बताया कि वह खाना बना रही है. उसके बाद वह किचन में गया और वहां पर उसने गोलियों से भून दिया. जब घर में गोली चलने की आवाज सुनाई दी तो हम दौड़कर वहां पहुंचे, तबतक बेटी की मौत हो चुकी थी.  मां की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस आरोपी को पकड़ने में जुटी

जानकारी के मुताबिक, बहन 9वीं कक्षा में पढ़ती थी. उसने परीक्षा दी थी, लेकिन वह असफल हो गई . इस बात से नाराज भाई ने बहन को मौत का घाट उतार दिया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति घटना के बाद से मौके से फरार है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube