पर्यावरण संरक्षण की जानकारी से अवगत हुए विद्यार्थी

लखनऊ: योगी सरकार के नेतृत्व में बेसिक शिक्षा विभाग परिषदीय स्कूलों के बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। बचपन से ही छात्रों में पर्यावरणीय जागरूकता स्थापित करने के उद्देश्य से ‘शिक्षा सप्ताह’के छठवें दिन ‘ईको क्लब दिवस’ मनाया गया। इस दौरान बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी गयी।

उल्लेखनीय है कि योगी सरकार प्रदेश में शिक्षा का उत्कृष्ट वातावरण तैयार करने व परिषदीय विद्यालयों के माध्यम से उत्तर प्रदेश को ‘निपुण प्रदेश’ बनाने के लिए लगातार कोशिशें कर रही है। ईको क्लब दिवस भी इसी प्रक्रिया का हिस्सा है। सात दिन तक चलने वाली अलग-अलग गतिविधियों में शामिल होने वाले परिषदीय बच्चे उत्तर प्रदेश को निपुण प्रदेश बनाने की ओर अग्रसर होंगे।

ईको क्लब दिवस पर होने वाली गतिविधियां

  •  पेड़ लगाओ अभियान के तहत एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत विद्यालय परिसर, घर और सार्वजनिक स्थानों पर पौधे लगाये गये।
  • अपनी माता के साथ छात्रों ने पौधे लगाए।
  • प्रत्येक पौधे के साथ एक तख्ती लगाई गयी। इस पर पौधरोपण करने वाले छात्र और उनकी माता का नाम लिखा था।
  • वि‌द्यालयों में पर्यावरणीय जागरुकता को बढ़ावा देने के लिए ईको क्लब की स्थापना हुई।
  • छात्र-छात्राओं को जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और संसाधनों की कमी के बारे में जानकारी देने के लिए पर्यावरणीय शिक्षा सत्र चला।
  • पर्यावरण संरक्षण के महत्वपूर्ण पहलुओं पर कार्यशालाओं के माध्यम से जानकारी दी गयी।
  • कचरा प्रबंधन सिखाया गया। प्रबंधन के तरीकों के बारे में जानकारियां दी गयीं और विद्यालय परिसर में कचरा प्रबंधन प्रणाली लागू किया किया गया।
  • पानी की बचत और पुनर्चक्रण पर जागरुकता फैलाने के लिए गतिविधियों का आयोजन हुआ।
  • प्रकृति संरक्षण दिवस (28 जुलाई) के महत्व को समझाने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित हुए।
  • छात्र-छात्राओं की प्राचीन भारतीय साहित्य में वर्णित प्रकृति और मानवता के बीच के संबंधों के बारे में जागरूक किया गया।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube