पाकिस्तान के सैन्य प्रमुख मुनीर की अफगान तालिबान हुकूमत को चेतावनी

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सैन्य प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने अफगानिस्तान की तालिबानी हुकूमत को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा अफगानिस्तान की हुकूमत प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) को पनाह देना बंद करे। यदि ऐसा नहीं हुआ तो पाकिस्तान की फौज माकूल जवाब देगी।

सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर का यह बयान शुक्रवार को पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में इस सप्ताह दो आतंकी हमलों में 12 सैनिकों की मौत के बाद आया। बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में शुक्रवार को सैन्य अधिकारियों की बैठक के दौरान मुनीर ने मृत सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

बलूचिस्तान में बुधवार को हुए दो हमलों में से एक की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन तहरीर-ए-जिहाद पाकिस्तान ने ली थी। झोब जिले में हुए इस हमले में नौ सैनिकों की मौत हो गई थी। पाकिस्तानी जनरल की टिप्पणी पर काबुल ने कोई प्रतिक्रिया नही दी है। उल्लेखनीय है कि अफगान तालिबान का सहयोगी आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान , इस्लामिक स्टेट समेत स्थानीय बलूच अलगाववादी पाकिस्तान के बलूचिस्तान में सक्रिय हैं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube