पाकिस्तान में राष्ट्रपति चुनाव आज, PTI उम्मीदवार अलवी रेस में सबसे आगे

पाकिस्तान ने हाल ही में अपने नए प्रधानमंत्री और सांसदों का चुनाव किया है. अब यही सांसद मिलकर आज देश के नए राष्ट्रपतिका चुनाव करेंगे. पाकिस्तान में राष्ट्रपति चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, मंगलवार को इसके लिए मतदान होगा.पाकिस्तान में राष्ट्रपति चुनाव आज, PTI उम्मीदवार अलवी रेस में सबसे आगे

इन चुनावों में सत्ताधारी दल तहरीक-ए-इंसाफ के उम्मीदवार आरिफ अल्वी का जीतना लगभग तय बताया जा रहा है. हालांकि, उन्हें संयुक्त रूप से एकजुट हुए विपक्ष के उम्मीदवार का सामना करना पड़ सकता है. बता दें कि मौजूदा राष्ट्रपति ममनून हुसैन का कार्यकाल 8 सितंबर को खत्म होना है.

कौन-कौन रेस में…?

इस चुनाव में बिलावल भुट्टो की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) ने एतजाज अहसान को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है. पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) और मुत्तहिदा मजलिस. ए. अमाल, अवामी नेशनल पार्टी, पख्तूनवा मिल्ली अवामी पार्टी और नेशनल पार्टी ने जमीयत उलमा-ए-इस्लाम के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान को प्रत्याशी बनाया है.

कैसे चुना जाता है पाकिस्तान में राष्ट्रपति?

संसद के सदस्य एक वोट देते हैं. जबकि प्रांतीय असेंबलियों के सदस्यों के मत की गणना एक जटिल प्रक्रिया के जरिए की जाती है. सभी चारों प्रांतीय असेंबलियों को उनके आकार और जनसंख्या को दरकिनार कर एकसमान वोट दिए गए हैं. देश की सबसे छोटी असेंबली बलूचिस्तान के सभी 65 सदस्यों के पास एक-एक वोट देने का अधिकार है. वहीं सबसे अधिक सदस्यों वाली पंजाब असेंबली के सदस्य के वोट को एक वोट का छठवां हिस्सा गिना जाता है.

कब आएंगे राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे?

पाकिस्तान के राष्ट्रपति पद के लिए मतदान इस्लामाबाद में संसद भवन और लाहौर, कराची, पेशावर और क्वेटा में प्रांतीय असेंबली की इमारतों में 4 सितंबर को 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा. देर शाम तक ही चुनाव के नतीजे सामने आ सकते हैं.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube