पाकिस्तान सचिवालय में लगी आग, PM इमरान खान भी बिल्डिंग में थे मौजूद

पाकिस्तान में प्रधानमंत्री सचिवालय में आग लगने की सूचना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री सचिवालय की छठी मंजिल पर आग लग गई। जिस समय आग लगी प्रधानमंत्री इमरान खान सचिवालय की पांचवीं मंजिल पर मौजूद थे। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने के बाद तुरंत कमरे को खाली कर दिया गया। दमकल विभाग की गाड़ियाों ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाई। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

जिस समय प्रधानमंत्री सचिवालय में आग लगी उस वक्त इमरान खान मीटिंग कमरे में मीटिंग कर रहे थे। इमरान खान को आग लगने की जानकारी दी गई और उन्हें कमरे से जाने के लिए कहा गया। इमरान खान ने कहा कि पहले उस कमरे में मौजूद लोगों को बाहर निकालो। बाद में इमरान खान को कमरे से सुरक्षित बाहर ले जाया गया।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube