पाकिस्तान POK को गंवाने को तैयार रहे: CM विजय रूपाणी

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने पाकिस्तान को आतंकवाद पर अंकुश लगाने की चेतावनी दी. साथ ही विजय रूपाणी ने कहा कि पाकिस्तान पाक अधिकृत कश्मीर को गंवाने को भी अब तैयार रहे. विजय रूपाणी ने  कहा, ” आर्टिकल 370 को खत्म कर दिया गया है अब पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर भी हमारा होगा. पाकिस्तान इसे गंवाने के लिए तैयार रहे. अखंड भारत का सपना पूरा करने के लिए हम PoK को हांसिल करने के लिए तैयार हैं. ”

विजय रूपाणी ने आगे कहा,” पाकिस्तान को आतंकवाद पर जल्द अंकुश लगाना चाहिए. भारत अब और बर्दाश्त नहीं करेगा.”

बता दें कि अगस्त महीने में भारतीय जनता पार्टी की नरेंद्र मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले आर्टिकल 370 को खत्म कर दिया. इसके साथ ही सरकार ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को दो अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेश बना दिया. विजय रूपाणी ने पाकिस्तान को 1971 के युद्धा की भी याद दिलाई जिसमें पूर्वी पाकिस्तान को अलग कर एक नया देश बांग्लादेश बनाया गया था.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube