पीसी ने निक जोनस संग शेयर की ख़ूबसूरत तस्वीर, तलाक की अटकलों पर लगा विराम

हाल ही में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया बायो से जोनस सरनेम हटा लिया था, जिसके बाद से यह कयास लगाए जा रहे थे कि प्रियंका और उनके पति निक जोनस के बीच अनबन चल रही है और दोनों तलाक ले सकते हैं। इस बीच प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह निक जोनस के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर को साझा करने के साथ ही प्रियंका ने जोनस ब्रदर के टीवी प्रोग्राम जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट को प्रमोट करते हुए बताया है कि यह शो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गया है।

वहीं पीसी के इस पोस्ट ने उनके और निक के बीच चल रहे विवाद और तलाक की अटकलों पर पूर्ण विराम लगा दिया है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने मई 2018 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था और लगभग तीन डेट के बाद निक ने प्रियंका को उनके जन्मदिन पर प्रपोज किया। इसके बाद इनकी कहानी आगे बढ़ी। दोनों ने अगस्त में सगाई कर ली। इसके बाद प्रियंका और निक भारत आये और 1 दिसंबर, 2018 को शादी के बंधन में बंध गए। प्रियंका बॉलीवुड में अपना दबदबा कायम करने के बाद हॉलीवुड में भी नाम काम चुकी हैं। वहीं निक अमेरिकन मूल के सिंगर और अभिनेता हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। कई मौकों पर अक्सर इस क्यूट कपल एक साथ देखा जाता है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube