पूरा पाकिस्तान कश्मीर के लिए भारत के खिलाफ लड़ेगा: शेख राशिद अहमद

कश्मीर में  370 को रद्द किए जाने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. एक तरफ पाकिस्तान जहां अंतरराष्ट्रीय मंचों पर जाकर युद्ध की धमकी दे रहा है वहीं पाकिस्तान सरकार के मंत्री भी गीदड़भभकी देने से बाज नहीं आ रहे हैं.

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच कभी भी जंग छिड़ सकती है. इसे लेकर उन्होंने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख मिशेल बैशलेट से कश्मीर का दौरा करने का आग्रह किया था. अब पाकिस्तान के एक अन्य मंत्री शेख राशिद अहमद ने युद्ध की धमकी दी है.

पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख राशिद अहमद ने मुजफ्फराबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि ,’भारत ने अंततः गलती कर ही दी है. यह उसकी अंतिम गलती होगी. उसने कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35 ए को हटाकर अंतिम गलती की है. इससे कश्मीर 1947 वाली स्थिति में चला गया है.’

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube