पूर्वांचल के बड़े नेता अम्बिका चौधरी, आनन्द चौधरी ने ली सपा की सदस्यता

पूर्वांचल के बड़े नेता अम्बिका चौधरी, आनन्द चौधरी ने ली सपा की सदस्यता

लखनऊ। पूर्वांचल के बड़े नेता के रूप में शनिवार को पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी, उनके पुत्र व जिला पंचायत अध्यक्ष आनन्द चौधरी सहित कई नेताओं राजनारायण, सुनील सिंह, हरिहर गौड़, डॉ उमाकांत सहित तमाम बसपा नेताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

सपा की सदस्यता लेने के बाद पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी ने कहा कि मेरे लिए आज का दिन पुनर्जन्म जैसा है। मेरे पास शब्दों का अभाव है। अध्यक्ष अखिलेश का धन्यवाद की हमें सपा में शामिल किया।

उन्होंने कहा कि एक अभिलाषा है कि 2022 में हम अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री देखा जाए। हमारी जो उपलब्धियां है, वो इसी छांव की उपलब्धि है। अब एक ही लक्ष्य है, 2022 में सरकार बनानी है।

उन्होंने कहा कि झूठे वायदों से ठगे जाने के बाद वो लोग जो दीन हीन स्थिति में है, वे सब अखिलेश यादव से उम्मीद रखता है। मैं आज आप से कुछ ज्यादा नहीं कह पा रहा हूं।

अपनी बात रखने के बाद पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी के आंखों में आंसू आ गए और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश ने उनकी आंखें पोछी। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी ने सपा अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत भी किया। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने भी सभी का स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube