पूर्व DY CM सुशील कुमार मोदी और संजय झा को बिहार सरकार में मिली नई जिम्‍मेदारी

पूर्व डिप्‍टी सीएम सुशील कुमार मोदी के बिहार की नई एनडीए सरकार में शामिल नहीं होने के बाद से माना जा रहा था कि उन्‍हें संगठन और सरकार में भी कोई अहम जिम्‍मेदारी मिल सकती है। सीएम नीतीश कुमार ने शपथ ग्रहण समारोह के बाद कहा भी था कि मैं सुशील जी को मिस करुंगा। अब सरकार ने भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के साथ ही  पूर्व जल संसाधन मंत्री संजय झा को विधान भवन में ठिकाना मुहैया करा दिया है।

अहम है दोनों समितियां

विधान परिषद के दोनों वरिष्ठ सदस्यों को अलग अलग समितियों का अध्यक्ष बनाया गया है। पूर्व उप मुख्यमंत्री  सुशील मोदी को आचार समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पूर्व मंत्री संजय झा को याचिका समिति की जिम्मेदारी दी गई है। विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। दोनों समितियां विधान परिषद की स्थाई है और महत्वपूर्ण समितियां है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube