पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर, कच्चा तेल 112 डॉलर के पार

नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन जंग के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 112 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है। हालांकि, घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के दाम पिछले एक महीने से स्थिर हैं। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने दोनों ईंधन की कीमतों मे कोई फेरबदल नहीं किया है। दिल्ली में सोमवार को पेट्रोल 105.41 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 120.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 104.77 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 115.12 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल का भाव 99.83 रुपये प्रति लीटर है। इसी तरह चेन्नई में पेट्रोल 110.85 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 100.94 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

उल्लेखनीय है कि रूस-यूक्रेन जंग के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में उछाल जारी है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन ब्रेंड क्रूड 112.60 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है, जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड 109.83 डॉलर प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube