पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े, मुंबई में पेट्रोल 111 रुपये के पार

नई दिल्ली। विजयादशमी के दिन भी सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा किया है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल, दोनों के दाम में 35 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी के साथ ही राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को इंडियन ऑयल (आईओसी) के पंप पर पेट्रोल 105.14 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.87 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक देश के अन्य महानगरों मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 111.09 रुपये, 102.40 रुपये और 105.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं, डीजल का भाव भी उछलकर क्रमश: 101.78 रुपये, 98.26 रुपये और 96.98 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। गौरतलब है कि इस महीने पेट्रोल अभी तक 3.50 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो चुका है, जबकि डीजल भी 4.00 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो गया है।

उल्लेखनीय है कि दुनियाभर में इस वक्त कोयले की आपूर्ति प्रभावित है। ऐसे में वैकल्पिक ईंधन की मांग बढ़ गई है, जबकि प्राकृतिक गैस की सप्लाई पहले से ही कम थी। इसकी वजह से कच्चे तेल के दाम में तेजी जारी है। अमेरिकी बाजार में कारोबार बंद होते समय गुरुवार ब्रेंट क्रूड 0.82 डॉलर चढ़कर 84.00 डॉलर प्रति बैरल तक आ गया। वहीं, डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 0.87 डॉलर की तेजी के साथ 81.31 डॉलर प्रति बैरल पर सेटल हुआ था।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube