पेरू में मोटर बोट और जहाज के टकराने से 20 की मौत, 50 लापता

पेरू में मोटर बोट और जहाज के टकराने से 20 की मौत, 50 लापता

लीमा। पेरू के लोरेटो के अमेजोनियन क्षेत्र में हुआलागा नदी में एक मोटर बोट और जहाज के बीच हुई टक्कर में 20 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है और 50 से अधिक लोग लापता हैं। आरपीपी रेडियो स्टेशन ने इस आशय की जानकारी दी। यह दुर्घटना घने कोहरे के बीच हुई, जब एक मोटर बोट ने एक यात्री जहाज को टक्कर मार दी। उस समय जहाज पर करीब 80 यात्री सवार थे।

बचे हुए यात्रियों में से एक ने संवाददाताओं से कहा कि टक्कर होने से पहले, उसने एक नाव को अपने जहाज के पास आते सुना था। टक्कर के समय कई यात्री सो रहे थे। नौसेना की एक टीम पीड़ितों के बचाव के लिए व्यापक अभियान चला रही है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube