पेरू में 6.1 तीव्रता का भूकंप, 41 लोग घायल

पेरू में 6.1 तीव्रता का भूकंप, 41 लोग घायल

लीमा। दक्षिण अमेरिकी देश पेरू के उत्तर-पश्चिम इलाके में शुक्रवार रात को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.1 मापी गई है। भूकंप के कारण 41 लोग घायल हो गए है। भूकंप दक्षिण इक्वाडोर तक महसूस किया गया।

स्थानीय भूगर्भीय विभाग के मुताबिक भूकंप का केंद्र धरती की सतह से 36 किलोमीटर की गहराई में सुल्लाना शहर के पास स्थित था। स्थानीय समयानुसार रात्रि में 12.10 बजे सुल्लाना शहर से आठ किलोमीटर दूर पूर्व दिशा में भूकंप आया। भूकंप के बाद सुल्लाना शहर में 35 लोग घायल हो गए जबकि क्षेत्रीय राजधानी पियूरा में 6 लोग घायल हुए हैं।

भूकंप के कारण कुछ इमारतें भी प्रभावित हुई हैं। राष्ट्रपति पेड्रो कास्टिलो ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube