पेशेवर क्रिकेट में वापसी को लेकर एबी डीविलियर्स उत्साहित

जोहान्सबर्ग : पूर्व दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर एबी डीविलियर्स पेशेवर क्रिकेट में वापसी को लेकर उत्साहित हैं। डीविलियर्स ‘मज़ांसी सुपर लीग’ के आगामी संस्करण से पेशेवर क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं बेहद उत्साहित हूं। मैं थोड़े दिन क्रिकेट से दूर रहा, लेकिन अब वापसी कर रहा हूं। हमेशा फिट रहना और गेंदों को फिर से मारना एक चुनौती है। वास्तव में इसके लिए मैं उत्साहित हूं। ‘मज़ांसी सुपर लीग’ वास्तव में एक अच्छी चुनौती साबित होगी। 34 वर्षीय डीविलियर्स ने कहा कि ‘मज़ांसी सुपर लीग’ दक्षिण अफ़्रीकी क्रिकेट के विकास में एक बेहतरीन कदम है। उम्मीद है कि सभी खिलाड़ी लीग को बड़ी सफलता दिलाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे। उल्लेखनीय है कि इसी वर्ष मई में डीविलियर्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। मज़ांसी सुपर लीग 16 नवंबर से 16 दिसंबर तक खेला जाएगा।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube