पैरा एशियाई खेल : सुंदर सिंह ने भाला फेंक स्पर्धा में जीता रजत

नई दिल्ली : जकार्ता में चल रहे पैरा एशियाई खेलों में गुरुवार को भारत को एक रजत और तीन कांस्य पदक हासिल हुए हैं। भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी सुंदर सिंह ने भाला फेंक एफ-46 स्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने कुल छह प्रयासों में से पांचवें प्रयास में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 61.33 मीटर की दूरी तय करते हुए रजत पदक पर निशाना साधा। इसी स्पर्धा में रिंकु ने तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने 60.92 मीटर की दूरी तय कर कांस्य पदक हासिल हुआ। भारत के एक अन्य एथलीट टेकचंद ने गोला फेंक स्पर्धा में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता। उन्होंने 8.85 मीटर की दूरी तय करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। एथलीट अवनिल कुमार ने पुरुषों की 100 मीटर टी-13 रेस में कांस्य पदक हासिल किया।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube