पोर्नोग्राफी के मामले में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा गिरफ्तार

पोर्नोग्राफी के मामले में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा गिरफ्तार

मुबंई । बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। खबर है कि राज कुंद्रा पर कुछ विशेष एप्लीकेशन के मार्फ़त पोर्नोग्राफी वीडियो/फ़िल्म प्रसारित करवाने का आरोप है।

क्राइम ब्रांच ने बताया है कि फरवरी 2021 में क्राइम ब्रांच ने मुंबई में अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ ऐप्स पर दिखाने का मामला दर्ज किया था। इस मामले में शुक्रवार को राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया है क्योंकि वह इसके मुख्य साजिशकर्ता लगते हैं। इसको लेकर हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं। अभी जांच जारी है।

खबरों की मानें तो हाल ही में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए बुलाया था। क्राइम ब्रांच ने काफी घंटों तक राज कुंद्रा से पूछताछ के बाद उनको गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube