प्रचार के आखिरी दिन झारखंड के समर में उतरेंगे योगी

लखनऊ, 17 नवंबरः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार के आखिरी दिन झारखंड के समर में उतरेंगे। सीएम ने चुनाव प्रचार का आगाज भी पांच नवंबर को झारखंड से ही किया था। सीएम झारखंड में इसके पहले पांच नवंबर, 11 नवंबर व 14 नवंबर को रैली कर चुके हैं। सोमवार को यहां वे चौथे दिन चुनाव प्रचार में पहुंचेंगे।

सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहली रैली साहबगंज जनपद में होगी। य़हां की राजमहल विधानसभा क्षेत्र में सीएम वोट मांगेंगे। राजमहल से भारतीय जनता पार्टी ने अनंत ओझा को टिकट दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दूसरी रैली जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र में करेंगे। यहां से सीता सोरेन कमल चुनाव निशान पर मैदान में हैं। सीएम की तीसरी रैली देवघर में होगी। देवघर विधानसभा क्षेत्र से नारायण दास भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हैं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube