प्रफुल्ल पटेल चुने गए फीफा परिषद के सदस्य, बने पहले भारतीय

नई दिल्ली : अखिल भारतीय फुटबॉल संघ के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल को शनिवार को कुआलालम्पुर में आयोजित 29 वें एएफसी कांग्रेस मलेशिया 2019 में चार साल (2019 से 2023) के लिए फीफा परिषद का सदस्य चुन लिया गया। बता दें कि प्रफुल्ल पटेल पहले भारतीय हैं जिसे फीफा परिषद का सदस्य चुना गया है। प्रफुल्ल पटेल ने एएफसी के सभी सदस्यों को भरोसा जताने के लिए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, यह बड़ी जिम्मेदारी है। वह अपने देश का ही नहीं, बल्कि महाद्वीप का प्रतिनिधित्व करूंगा। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के महासचिव कुशाल दास ने पटेल को बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube