प्रभास और पूजा हेगड़े की ‘राधे श्याम’ की रिलीज डेट तय

प्रभास और पूजा हेगड़े की 'राधे श्याम' की रिलीज डेट तय

साउथ सुपरस्टार प्रभास और अभिनेत्री पूजा हेगड़े की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘राधे श्याम’ की रिलीज डेट सामने आ गई है। फिल्म के मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए शुक्रवार को फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा की है। यह फिल्म अगले साल मकर सक्रांति के मौके पर यानी 14 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म के इस नए पोस्टर्स को चार भाषाओं में जारी किया गया है।

पोस्टर्स को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म में प्रभास और पूजा हेगड़े के बीच जबरदस्त रोमांटिक कमेस्ट्री देखने को मिलेगी। यह पहला मौका में जब पूजा हेगड़े सुपरस्टार प्रभास के साथ पर्दे पर स्क्रीन शेयर करेंगी। प्रभास के किरदार का नाम विक्रमादित्य बताया गया है। वहीं फिल्म में अभिनेत्री पूजा हेगड़े के किरदार का नाम प्रेरणा है।

फिल्म ‘राधे श्याम’ राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित है एवं भूषण कुमार, वामसी और प्रमोद द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित हैं। फिल्म ‘राधे श्याम’ को चार भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म 14 जनवरी 2021 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube