प्रिंयका और निक जोनस ने अपनी खूबसूरत बेहतरीन तस्वीर शेयर की

 फिल्म द स्काई इज़ पिंक में नज़र आई प्रियंका चोपड़ा, ना सिर्फ बॉलीवुड में बल्कि अब हॉलीवुड में भी पॉपुलेरिटी हासिल कर चुकी हैं। प्रियंका ने सिंगर और एक्टर निक जोनस से शादी करके फिर इंटरनेशनल न्यूज़ में अपनी जगह बना ली है। प्रिंयका और निक अक्सर अपनी खूबसूरत बोंडिंग दर्शाने वाली बेहतरीन तस्वीरें शेयर करते रहते हैं जो फैंस को काफी पसंद आती हैं। एक बार फिर दोनों की आउटिंग की एक तस्वीर सामने आई हैं जिसमें दोनों एक दूसरे का हाथ थामे हुए हैं।

बीते दिनों देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्म द स्काई इज़ पिंक का प्रमोशन करने के लिए इंडिया आई हुई थीं, लेकिन फिल्म रिलीज़ होने के बाद वो दोबारा अपने पति के पास न्यूयॉर्क जा चुकी हैं। हाल ही में दोनों के आउटिंग की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही हैं, जिसमें दोनों की बेहतरीन कैमेस्ट्री देखने को मिल रही है।

इन वायरल हो रही तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा ने शॉटन की ब्लड रेड ड्रेस पहनी हुई है। इस ड्रेस के साथ प्रियंका ने ब्राउन लेदर लोंग बूट और सूटकेस पेटर्न क्लच पेयर किया हुआ है। खुले बाल और रेड लिप्स्टिक में प्रियंका काफी खूबसूरत नज़र आ रही हैं। पत्नी का हाथ थामे हुए निक जोनस ने ग्रेइश ब्लू सूट के साथ ब्लैक फॉर्मल शू पहने हैं।

प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने पति निक जोनस के साथ अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं, जो कपल्स गोल्स सेट करती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका ने करवा चौथ के मौके पर भी निक जोनस की ट्रडीशनल कुर्ता पहने हुए तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें प्रियंका खुद नई नवेली दुल्हन की तरह लाल रंग की साड़ी पहनी हुई हैं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube