प्रियंका निक के फैंस के लिए है ये बुरी खबर, सुन कर हो जायेंगे निराश

बोवीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के फैंस उनकी वेडिंग सेरिमनी से जुड़ी तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. उनकी शादी के फंक्शन शुरू ही चुके हैं और इससे जुडी खबरें भी आती जा रही है. लेकिन इसी बीच एक खबर भी आई है जिसे जानकर उनके फैंस निराश हो सकते हैं. निक प्रियंका जोधपुर के   उम्मेद भवन पैलेस में शादी करने वाले हैं जिसकी तस्वीरों के लिए सभी इंतज़ार कर रहे हैं. अब आपको बता दें फैंस के लिए बुरी खबर क्या है. 

बता दें दीपवीर की तरह ही निक प्रियंका की शादी में किसी को भी फ़ोन ले जाना मना है. यानी फिर से उनकी तस्वीरों के लिए  हमे इंतज़ार करना होगा जैसे दीपवीर की तस्वीरें देखने के लिए किया था. NickYanka की शादी से जुड़ा ताजा अपडेट यह है कि प्रियंका-निक और उनके परिवार के लोग जोधपुर पहुंच चुके हैं. वहीं NickYanka की शादी के लिए जोधपुर राजस्थान के उम्मेद भवन पैलेस की सिक्यॉरिटी भी टाइट कर दी गई है. शादी में शामिल होने वाले किसी भी गेस्ट को फोटो खींचने की अनुमति नहीं दी जाएगी.  

लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक उम्मेद भवन पैलेस में पहले से मौजूद स्टाफ को छुट्टी दे दी गई है और उनकी जगह प्रियंका, निक की तरफ से हायर किए गए सिक्यॉरिटी गार्ड्स हैं. इनके साथ इवेंट मैनेजमेंट की टीम भी होगी. इनमें से किसी को भी सेल फोन का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं है. आपस में बातचीत करने के लिए स्टाफ को बेसिक फोन दिए गए हैं.  

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube