प्रेसिडेंट कप : नीरज स्वामी और अनंत प्रहलाद ने भी मारा गोल्डेन पंच

लाबुआन बाजो (इंडोनेशिया) : भारतीय मुक्केबाज नीरज स्वामी ने 23वें प्रेसिडेंट कप के 49 किग्रा वर्ग का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। नीरज के अलावा अनंत प्रहलाद भी स्वर्ण पर कब्जा करने में सफल रहे। अनंत ने 52 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। नीरज ने 49 किग्रा वर्ग के फाइनल में फिलिपिंस के एस मकादो जूनियर को 4-1 से शिकस्त दी। नीरज के करियर का यह पहला पदक है। वहीं, अनंत ने 52 किग्रा वर्ग के फाइनल में अफगानिस्तान के एस रहमानी को 5-0 से शिकस्त देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। बता दें कि इससे पहले छह बार की विश्व चैम्पियन मैरी कॉम ने 51 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में मैरी कॉम ने ऑस्ट्रेलियाई मुक्केबाज एप्रिल फ्रैंक्स को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube