फर्जी लाइसेंस से 17 साल तक उड़ाईं 900 से अधिक फ्लाइट्स

 एअर कनाडा के एक कैप्टन ने बिना लाइसेंस के करीब 17 साल तक सैकड़ों यात्री विमान उड़ाता रहा। पूर्व एअर कनाडा पायलट जेफ्री वॉल पर आरोप है कि उन्होंने साल 2009 से 2025 के बीच 900 से अधिक घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें भरीं, जबकि उनके पास कैप्टन बनने के लिए अनिवार्य एअरलाइन ट्रांसपोर्ट पायलट लाइसेंस फॉर एअरोप्लेन नहीं था। पायलट क्रेडेंशियल्स में लंबे समय से की जा रही इस धोखाधड़ी के बाद जेफ्री वॉल को 1 जून को गिरफ्तार कर लिया गया।

इस धोखाधड़ी के दौरान जेफ्री वॉल ने बोइंग 767, 777 और 787 जैसे बड़े और आधुनिक विमान उड़ाए। उन्होंने इन उड़ानों के जरिए हजारों यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया और वेतन के रूप में लगभग 20 लाख अमेरिकी डॉलर से अधिक कमाए।

ओंटारियो में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पील रीजनल पुलिस के डिप्टी चीफ मिलिनोविच ने कहा, “इस जांच और इससे जुड़े विवरण किसी फिल्मी स्क्रिप्ट की तरह लगते हैं। आरोपी पायलट इन कमांड के पद तक पहुंच गया और लगभग 17 वर्षों तक बोइंग विमान उड़ाता रहा।”

योग्यता थी, लेकिन नहीं था कैप्टन का लाइसेंस

जेफ्री वॉल पूरी तरह से अयोग्य विमान चालक नहीं थे। एअर कनाडा के साथ अपने 27 साल के करियर के दौरान उनके पास एक कमर्शियल पायलट लाइसेंस था और उन्हें कानूनी रूप से कमर्शियल विमान उड़ाने की अनुमति थी। हालांकि, जब 2009 में उन्हें प्रमोट करके कैप्टन बनाया गया, तब उन्होंने इसके लिए जरूरी उच्च-स्तरीय ATPL-A लाइसेंस कभी हासिल नहीं किया।

डिप्टी चीफ मिलिनोविच ने इसकी तुलना करते हुए कहा, “यह बिल्कुल वैसा ही है जैसे कोई डॉक्टर फैमिली मेडिसिन का अभ्यास करने के लिए लाइसेंस प्राप्त हो, लेकिन वह अपने क्लिनिक में ब्रेन सर्जरी कर रहा हो। पेशेवर पदों के लिए अतिरिक्त आवश्यकताएं और नियम किसी ठोस वजह से ही बनाए जाते हैं। हमारा मानना है कि आरोपी ने कंपनी और नियामक दोनों के सामने अपनी योग्यताओं को गलत तरीके से पेश किया।”

कैसे खुला इस धोखाधड़ी का राज?

इस बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा साल 2025 में जेफ्री वॉल के दस्तावेजों की एक रूटीन समीक्षा के दौरान हुआ। अधिकारियों को पायलट के लाइसेंस से जुड़े दस्तावेजों में कुछ विसंगतियां मिलीं, जिसके बाद एअर कनाडा ने तुरंत विमानन नियामकों को इसकी सूचना दी। इस साल की शुरुआत में अधिकारियों द्वारा प्रोजेक्ट इकारस नाम से आपराधिक और नियामक जांच शुरू करने से ठीक पहले जेफ्री वॉल ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी।

एअर कनाडा ने इस घटना पर स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा है कि इस पूरे मामले के दौरान यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं हुआ, क्योंकि उनके सभी पायलट नियमित प्रशिक्षण और क्रेडेंशियल जांच से गुजरते हैं।

एअरलाइन ने कहा, “इस घटना से सुरक्षा के मोर्चे पर कोई समझौता नहीं हुआ क्योंकि एअर कनाडा के सभी पायलटों को अपनी उड़ान क्षमता साबित करने के लिए हर छह महीने में अनिवार्य आवर्ती प्रशिक्षण से गुजरना पड़ता है। इसमें हर 12 महीने में ट्रांसपोर्ट कनाडा के एक प्रमाणित चेक-पायलट के साथ उड़ान की जांच भी शामिल है। हालांकि, उचित लाइसेंसिंग विमानन उद्योग की बहुस्तरीय सुरक्षा प्रणाली का एक अनिवार्य हिस्सा है, इसलिए एअर कनाडा इस मामले को पूरी गंभीरता से ले रही है।”

इस मामले में ट्रांसपोर्ट कनाडा ने जेफ्री वॉल पर भारी जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही अब वह सात आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं। इन आरोपों में 5,000 कैनेडियन डॉलर से अधिक की धोखाधड़ी, जाली दस्तावेजों का उपयोग करने के दो मामले और नकली मोहर रखने के तीन मामले शामिल हैं। जेफ्री वॉल को 29 जून, 2026 को अदालत में पेश किया जाना है।

Ribbons are worn with these uniforms over the top left pocket opening, along with qualification or warfare insignia. The song is written by Aki Hata, composed and arranged by Shintarou Mori. Rats in the attic leave behind droppings which breed bacteria. He gives her a choice to let him keep her afloat while she gets herself back in the boat if she'll help him back into the boat, even through the pain they inflicted on one another "I'm falling apart Leave me here forever in the dark" - Or she has the choice to go on her own Published annually since, Greater Toronto's Top Employers is an editorial competition that recognizes the best places to work in the GTA. Your students will also get extensive practice in combining sentences, correcting sentence errors run-ons, comma splices, fragments, and so on, and using the parts of speech noun, pronoun, verb, and so on. These fields are only shown to someone who is not logged in to WordPress. The attack took place so quickly that the crew were unable to send distress signals for reinforcements. At a packed Anfield press conference, Bill Shankly confirms that he has decided to resign from his post as Liverpool manager. Entre las estrellas invitadas, han estado Josh Groban y Olivia Newton-John, que han aparecido como ellos mismos, en separado, y como jueces durante the Regionals en la primera temporada. Solitaire Solitaire is an exciting way to pass the time - anywhere, any time. You are always so nice and helpful and a great source! The outisde of the property is vast with a great pool. Get unmatched data protection on the release cadence that suits your organization.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube