फिर आज पेट्रोल हुआ महंगा, डीजल के बढ़े इतने दाम

 पेट्रोल और डीजल के दामों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़त जारी है। हालांकि, बुधवार को इसमें राहत मिली थी लेकिन इसके बाद फिर इनमें बढ़ोतरी शुरू हो गई है। गुरुवार के बाद आज लगातार दूसरे दिन तेल के दाम बढ़े हैं।

आज दिल्ली में पेट्रोल के दाम 15 पैसे बढ़े हैं वहीं डीजल के दाम 15 पैसे बढ़े हैं। इसके बाद राजधानी में आज पेट्रोल 71.29 रुपए लीटर मिल रहा है वहीं डीजल 66.48 रुपए लीटर मिल रहा है।

मुंबई की बात करें तो आज यहां पेट्रोल 76.93 रुपए लीटर मिल रहा है वहीं डीजल 69.63 रुपए लीटर मिल रहा है। चेन्नई की बात करें तो यहां पेट्रोल 74.02 रुपए लीटर मिल रहा है जबकि डीजल 70.25 रुपए लीटर मिल रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 73.39 रुपए लीटर मिल रहा है जबकि डीजल 68.27 रुपए लीटर बिक रहा है। बता दें कि 14 फरवरी से पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube