फिर लौटेगी कंपकंपाने वाली ठंड, कहीं बर्फबारी तो कहीं बारिश का अलर्ट

देशभर में एक बार फिर मौमस करवट बदलने की तैयारी में है। फरवरी की शुरुआत में जहां ठंड में हल्की सी राहत मिली थी, वहीं अब एक बार फिर कंपकंपाने वाली हवाओं के चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 9 फरवरी से कई राज्यों में मौसम बदल सकता है।

देशभर के अलग-अलग राज्यों में बारिश के साथ-साथ बर्फबारी का अलर्ट भी जारी किया गया है। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा देशभर के मौसम का हाल….

कहां कैसा रहेगा आज का मौसम ?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुबातिक , आज पूर्वी यूपी और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है। उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में शीतलहर भी चलेगी। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कुछ जगहों पर हल्की बारिश के साथ बर्फबारी देखने को मिल सकती है। राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा , चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सर्दी का कहर जारी रहेगा।

भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से 9 से 11 फरवरी के दौरान वेस्टर्न हिमालयी इलाके में कहीं-कहीं से लेकर बड़े पैमाने पर बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है। अगले 7 दिनों में देश के बाकी हिस्सों में कोई खास मौसमी गतिविधि होने की उम्मीद नहीं है।

9 से 11 फरवरी के मौसम का हाल


IMD के अनुसार, 11 फरवरी को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में कहीं-कहीं से लेकर कहीं-कहीं बारिश/बर्फबारी के साथ बारिश की संभावना है। वहीं, 9 से 11 फरवरी के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश/बर्फबारी के साथ-साथ 10 फरवरी को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में गरज के साथ बारिश, बिजली कड़कने की संभावना है। इस दौरान 30-40 किमी की रफ्तार से हवाएं भी चलने की संभावना है।

उत्तर-पश्चिम भारत का तापमान

अगर बात करें तापमान की तो तापमान में कोई खास उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा। अगले 2 दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे लगभग 2°C की बढ़ोतरी हो सकती है, उसके बाद के 2 दिनों में धीरे-धीरे लगभग 2°C की गिरावट हो सकती है और उसके बाद के 3 दिनों में कोई खास बदलाव नहीं होगा।

मध्य भारत का तापमान
अगले 24 घंटों में मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हो सकता है और उसके बाद के 4 दिनों में धीरे-धीरे 2-4°C की बढ़ोतरी हो सकती है और उसके बाद के 2 दिनों में कोई खास बदलाव नहीं होगा।

पूर्वी भारत का तापमान

अगले 3 दिनों में पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हो सकता है और उसके बाद के 3 दिनों में धीरे-धीरे 2-3°C की बढ़ोतरी हो सकती है।

अगले 24 घंटों में महाराष्ट्र में कम से कम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है और अगले 2 दिनों में तापमान में धीरे-धीरे 2-3°C की गिरावट और उसके बाद धीरे-धीरे 2-3°C की बढ़ोतरी होने की संभावना है। देश के बाकी हिस्सों में कम से कम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube